Advertisement

मनोरंजन

Holi 2022: होली पर वाइट पहनने का क्रेज है तो इन एक्ट्रेसेज़ से ले आउटफिट आइडियाज़

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2022,
  • Updated 4:45 PM IST
1/5

आलिया भट्ट की यह साड़ी बड़ी एलिगेंट है और होली पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है. साड़ी गर्मियों के मौसम में काफी आरामदायक होती है.

2/5

व्हाइट और दीपिका पादुकोण का इंटरनल रिलेशन है. टोंड फ्रेम वाली महिलाओं पर सफेद रंग सबसे अच्छा लगता है. सफेद रंग के विक्टोरिया बेकहम के इस आउटफिट में दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत लग रही हैं. हील्स से लेकर हेयरडू तक, यह एक ऐसा लुक है जिसे फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे.

3/5

सारा अली खान
अगर ऑल वाइट और एथिनिक की बात करनी है तो हम सारा अली खान को कैसे भूल सकते हैं. सारा के पास सलवार कमीज का काफी अच्छा कलेक्शन है, जिन्हें वो अक्सर पहने दिखाई देती हैं.

4/5

सुहाना खान
सुहाना खान ने हाल ही में मनीष मल्होत्रा ​​के कलेक्शन के सफेद लहंगे के सेट में पोज दिया था, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं. यह रोमांटिक होली के लिए एकदम सही ड्रेस है.

5/5

रश्मि देसाई
अगर आप वाइट में और मॉडर्न लुक चाहते हैं तो रश्मि देसाई के इस लुक से इंस्पीरेशन ले सकते हैं. स्लिट वाला यह आउटफिट हल्की एसेसरीज के साथ परफेक्ट कॉम्बिनेशन साबित होगा.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement