Advertisement

मनोरंजन

Babitaji Engaged with Tapu: बबीताजी ने की टप्पू से सगाई, फैंस ले रहे जेठालाल के मजे

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2024,
  • Updated 6:14 PM IST
1/4

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता ने टीवी शो के ही एक्टर राज अनादकट से सगाई कर ली है. 36 साल की मुनमुन दत्ता और 27 साल के राज अनादकट की उम्र में 9 साल का फासला है. 

2/4

खबर है कि दोनों ने इसी महीने की शुरुआत में अपने-अपने परिवारों की मौजूदगी में एक दूसरे को अंगूठी पहनाई है. हालांकि इससे पहले जब दोनों के रिलेशनशिप की खबरें वायरल हुई थी तो दोनों ने ही सोशल मीडिया पर अपने रिलेशन की खबरों का खंडन किया था.

3/4

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, तारक मेहता में जेठालाल के ऑनस्क्रीन बेटे टप्पू का किरदार निभाने वाले राज ने जेठालाल की क्रश बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता से गुपचुप सगाई कर ली है. इस सगाई में केवल घरवाले ही शामिल थे. मुनमुन और राज ने अपनी सगाई की खबरों पर अब तक किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है.

4/4

फैंस को जैसे ही इस सगाई की खबर लगी, वे जेठालाल के मजे लेने लगे. एक यूजर ने लिखा- ये खबर सुनने के बाद तो जेठालाल टप्पू को घर से निकाल देगा. एक ने लिखा- जेठालाल को आजरात नींद नहीं आएगी. बता दें, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, काफी पॉपुलर शो है. लोग इसके हर किरदार से वाकिफ हैं. मुनमुन दत्ता शो में बबीता जी की भूमिका निभाती हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement