Advertisement

मनोरंजन

Ekta kapoor Bold Web Series: ये हैं एकता कपूर की 5 सबसे ज्यादा बोल्ड वेब सीरीज, इस ओटीटी पर देख सकते हैं

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2022,
  • Updated 4:32 PM IST
1/6

वेब सीरीज XXX में सैनिकों की पत्नियों की छवि खराब करने के आरोप में बेगूसराय की जिला कोर्ट ने एकता कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है. न्यायाधीश विकास कुमार की अदालत ने पूर्व सैनिक और बेगूसराय निवासी शंभू कुमार की शिकायत के आधार पर वारंट जारी किया है. कुमार ने 2020 में अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि सीरीज 'XXX' (सीजन -2) में एक सैनिक की पत्नी से संबंधित कई आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं. इस सीरीज को एकता कपूर की कंपनी ‘बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड’ के स्वामित्व वाले एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित किया गया. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब एकता कपूर अपने किसी बोल्ड वेब सीरीज की वजह से चरचा में हैं इससे पहले भी उनकी वेब सीरीज को लेकर बवाल हो चुके हैं.

2/6

गंदी बात
'गंदी बात' के अब तक कई सीजन रिलीज किए जा चुके हैं. इसमें अलग-अलग एपिसोड में गांव की कामुक कहानियां दिखाई जाती हैं. 'गंदी बात' वेब सीरीज की शुरुआत साल 2018 में हुई थी. इसके सभी सीजन ऑल्ट बालाजी पर देखे जा सकते हैं.

3/6

X.X.X अनसैन्सर्ड

एकता कपूर की XXX वेब सीरीज का पहला सीजन साल 2018 में आया था. इसका दूसरा सीजन 2020 में रिलीज किया गया था. इसमें अदिति कोहली, पारस तोमर, प्रतीक सहजपाल, समीक्षा भटनागर, गरिमा जैन और मोहित कुमार सहित कई स्टार्स थे. इस वेब सीरीज के एक एपिसोड में ये दिखाया गया है कि जब कोई फौजी सरहद पर अपनी ड्यूटी कर रहा होता है तो उनकी बीवी पीठ पीछे दूसरे मर्दों से अवैध संबंध रखती हैं. इसे ऑल्ट बालाजी पर रिलीज किया गया था. इस सीरीज को देखने के बाद लोग आप बबूला हो उठे थे. 

4/6

बेकाबू

ऑल्ट बालाजी की सीरीज बेकाबू भी काफी बोल्ड थी. इसमें राजीव सिद्धार्थ के साथ प्रिया बनर्जी नजर आई थीं जिसमें उन्होंने बेहद बोल्ड सीन्स दिए थे. सीरीज में प्रसिद्धि, नफरत, बदला और हत्या की अनसुलझी कहानी दिखाई गई है. अब तक इसके दो सीजन रिलीज हो चुके हैं. इसमें बोल्ड और उत्तेजक सीन की भरमार है.

5/6

देव डीडी

लेस्बियन रोमांस पर बनी देव डीडी की कहानी ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो समाज के हर रूढ़िबद्ध धारणा को तोड़ना चाहती है. इस वेब सीरीज में आशिमा वर्धन और राशि अगडेकर मुख्य भूमिका में हैं. इसे आप ऑल्ट बालाजी पर देख सकते हैं.

6/6

पौरुषपुर
एकता कपूर की ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम होने वाली वेब सीरीज ‘पौरुषपुर’ में बोल्ड सीन्स की भरमार है. शिल्पा शिंदे, अन्नू कपूर और मिलिंद सोमन इसमें अहम किरदार में हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement