वीकेंड आते ही सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर देखा क्या जाए? अगर आप भी हर बार स्क्रॉल करते-करते थक जाते हैं, तो इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर आपके लिए कई दमदार ऑप्शंस आ गए हैं. कॉमेडी, कोर्टरूम ड्रामा, रोमांस और इंटेंस स्टोरीलाइन...हर मूड के लिए इस हफ्ते कुछ न कुछ नया रिलीज हुआ है, जो आपका पूरा वीकेंड एंटरटेनमेंट से भर देगा.
Amazon Prime Video की Matka King आपको 1960 के दशक के बॉम्बे में ले जाती है. एक कॉटन ट्रेडर की कहानी, जो जुए को नए स्तर पर ले जाता है, इस सीरीज को बेहद रोचक बनाती है. इसमें महत्वाकांक्षा, पावर और रिस्क का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई Toaster एक दिलचस्प और हल्की-फुल्की कहानी है, जिसमें रामाकांत नाम का किरदार एक छोटे से टोस्टर के पीछे ऐसी उलझनों में फंस जाता है कि हालात लगातार बिगड़ते ही जाते हैं.
Roommates कॉलेज लाइफ की दोस्ती, टकराव और इमोशन्स को रियल तरीके से दिखाती है, जहां दो लड़कियों की दोस्ती धीरे-धीरे जटिल हो जाती है.
अगर आपका मूड हल्का-फुल्का रोमांस देखने का है, तो ‘Absolute Value of Romance’ एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. एक हाईस्कूल स्टूडेंट की डबल लाइफ दिन में स्टूडेंट और रात में राइटर की कहानी आपको एंटरटेन करेगी.
अगर आपको सीरियस और इंटेंस कंटेंट पसंद है, तो ZEE5 की Assi जरूर देखनी चाहिए. तापसी पन्नू स्टारर यह कोर्टरूम ड्रामा एक टीचर की कहानी है, जो एक दर्दनाक घटना के बाद न्याय के लिए सिस्टम से लड़ती है. यह फिल्म सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि सिस्टम की सच्चाई भी सामने लाती है.