गुड न्यूज़

SP केके बिश्नोई और ASP अंशिका वर्मा की रिंग सेरेमनी, तस्वीरों में देखिए भव्यता

gnttv.com
  • संभल,
  • 27 मार्च 2026,
  • Updated 12:11 PM IST
1/4

यूपी में अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई की खूब चर्चा हो रही है. SP केके बिश्नोई और बरेली की ASP अंशिका वर्मा की शादी करने जा रहे हैं. संभल में दोनों की रिंग सेरेमनी आयोजित हुई. दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई. फिर दोनों ने एक दूजे का हाथ पकड़कर उठाते हुए खुशी का इजहार किया. 

2/4

अंगूठी पहनाने से पहले दोनों एक दूसरे की बाहों में बाहें डालकर फिल्म 'भागम भाग' के 'सिग्नल प्यार का सिग्नल' गाने पर थिरकते भी दिखाई दिए.

3/4

दिन में सगाई समारोह के दौरान दोनों ही परिवारों के लोग शामिल हुए और रीति रिवाज के साथ सगाई संपन्न हुई. 27 मार्च यानी आज बाड़मेर के कृष्ण निवास पर हल्दी और संगीत कार्यक्रम होंगे. 

4/4

इस जोड़े की शादी 29 मार्च को होगी. शादी समारोह का आयोजन बाड़मेर में किया जाएगा. जबकि 30 मार्च को जोधपुर में रिसेप्शन की तैयारी है.

(अभिनव माथुर की रिपोर्ट)

लेटेस्ट फोटो