scorecardresearch

Capricorn Weekly Horoscope 26 December 2022- 01 January 2023: स्वास्थ्य से लेकर पढ़ाई तक, जानिए मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा इस साल का आखिरी सप्ताह

Makar Saptahik Rashifal: इस साल का आखिरी सप्ताह (26 दिसंबर 2022- 01 जनवरी 2023) मकर राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है.

मकर साप्ताहिक राशिफल मकर साप्ताहिक राशिफल
हाइलाइट्स
  • न करें आंख बंद करके विश्वास

  • छात्रों को त्यागना होगा आलस 

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह (26 दिसंबर 2022- 01 जनवरी 2023) आपको खुद को फिट रखने के लिए ज्यादा जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी. क्योंकि इस बार आपका भाग्योदय होगा. जिससे आप जरा सी कोशिश करने से ही अपने स्वास्थ्य अच्छा रख पाएंगे. 

न करें आंख बंद करके विश्वास
इस सप्ताह मकर राशि को जातकों की कोई चल-अचल संपत्ति चोरी होने की संभावना है, या कोई आपका भरोसा तोड़कर मालिकाना हक छीन सकता है. इसलिए जहां तक ​​हो सके शुरू से ही सतर्क रहें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें. करीबी रिश्तों में भी सतर्क रहें और प्यार बनाएं रखें. 

परिवार वाले होंगे खुश
इस सप्ताह मकर राशि वालों का ऊर्जावान, जीवंत और अच्छा व्यवहार आस-पास के सभी लोगों को विशेष रूप से आपके परिवार के सदस्यों को प्रसन्न करेगा. जिससे आपको अपने माता-पिता का प्यार और स्नेह भी मिलेगा. यदि आप अपने रुके हुए कार्यों को फिर से शुरू करने की सोच रहे थे तो यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है. क्योंकि इस सप्ताह अधूरे या लंबित कार्यों को फिर से शुरू करने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. 

छात्रों को त्यागना होगा आलस 
इस सप्ताह मकर राशि के सभी विद्यार्थियों को आलस्य त्यागने की हिदायत दी जाती है. क्योंकि इस दौरान आपका आलसी रवैया आपको कई काम करने से रोकेगा. इससे आपको भविष्य में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए अपने आलस्य को त्याग कर कुछ नया सीखने की कोशिश करें.