scorecardresearch

सावधान! काशी विश्वनाथ मंदिर VIP दर्शन के नाम पर ठगी, श्रद्धालुओं से पैसे वसूलने वाला फर्जी पुजारी गिरफ्तार

सावन के पहले सोमवार के मौके पर वाराणसी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कराने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. बंसत पांडे नाम के ठग ने दर्शन कराने के नाम पर कर्नाटक के श्रद्धालुओं से 4000 रुपए ठग लिए. लेकिन पुलिस ने ठग को गिरफ्तार कर लिया और श्रद्धालुओं का पैसा वापस करवाया.

Advertisement
Kashi Vishwanath Temple Kashi Vishwanath Temple

आज सावन का पहला सोमवार है. ऐसे में लाखों भक्त द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजरी लगाने के लिए देश और दुनिया के कोने-कोने से पहुंच रहे हैं. इन्हीं मासूम भक्तों की मजबूरी का फायदा उठाने वाले भी सक्रिय हो गए हैं और सुगम दर्शन के नाम पर जमकर श्रद्धालुओं को ठग भी रहे हैं. 

बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी-
ऐसा ही एक ठग उस वक्त पुलिस के हत्थे लग गया, जब उसने कर्नाटक के मैसूर की एक महिला से चार लोगों को दर्शन कराने के बाबत कुल ₹4000 ऑनलाइन ले लिए और फिर वहां से चंपत हो गया. महिला ने जब इसकी शिकायत पुलिस को की तो मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर ने न केवल ठग को पकड़कर महिला के ₹4000 वापस कराया, साथ ही महिला समेत उनके साथ के सभी चार लोगों को बाबा विश्वनाथ का दर्शन भी कराया. पुलिस के इस मानवीय चेहरे से खुश होकर महिला ने पुलिस अधिकारी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई और उनका धन्यवाद किया.

सावन में ठग भी एक्टिव, सतर्कता जरूरी-
सावन के पहले सोमवार की वजह से वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक में लगभग 4 से 5 घंटो का वक्त लग जा रहा है. ऐसे में समय के अभाव के चलते देश के कोने-कोने से पहुंचे शिव भक्त मंदिर के इर्द-गिर्द घूमने वाले ठगों के चक्कर में पड़ जाते हैं और मुंह मांगा दाम देकर दर्शन पाने की लालसा रखते हैं. लेकिन होता यह है कि श्रद्धालुओं का पैसा भी चला जाता है और बजाए दर्शन कराने के ठग वहां से नौ दो ग्यारह हो जाते हैं. 

श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी-
ऐसा ही कुछ हुआ कर्नाटक के मैसूर की रहने वाली नंदिनी और उनके पति विनायक और उनके साथ के 2 लोगों के साथ भी. मंदिर के पास पुजारी की वेश में मिले शख्स उनसे कल ₹4000 चार लोगों को बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के नाम पर ले लिया और फिर वहां से भाग गया. नंदिनी ने यह पेमेंट ऑनलाइन किया था. काफी देर ढूंढने के बाद भी जब वह शख्स नहीं मिला तो वही नजदीक सावन ड्यूटी में लगे हुए सिगरा थाना इंस्पेक्टर शिवकांत से उन्होंने आपबीती बताई.

ठग बसंत पांडे गिरफ्तार-
महिला की बात सुनकर तुरंत इंस्पेक्टर सारा माजरा समझ गए और ठग की तलाश में जुट गए. थोड़ी ही देर में उसे पकड़ भी लिया और वही ऑन स्पॉट महिला से लिया हुआ ₹4000 भी वापस लौटवाया. पूछे जाने पर ठग ने अपना नाम बसंत पांडेय बताया. ठग बसंत पांडे को चौक थाने भेज दिया गया. इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा बताया कि उन्होंने महिला का न केवल ₹4000 वापस उनके अकाउंट में भिजवाया, बल्कि उन्हें और उनके साथ के तीन लोगों को भी दर्शन करवाया. जिससे खुश होकर महिला और उनके पति ने उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई और उनका धन्यवाद किया.

ये भी पढ़ें: