scorecardresearch
Advertisement
ट्रैवल

Delhi to Leh Bus Hrtc: अब लद्दाख जाना हुआ आसान! शुरू हुई दिल्ली से लेह की डायरेक्ट बस, रूट से लेकर किराया तक, जानिए इस यात्रा के बारे में सब कुछ

Delhi to Leh
1/6

लद्दाख भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है. यहां सर्दियों में भी गर्मियों का एहसास होता है. हरियाली न के बराबर होने के बाद भी लद्दाख बेहद प्यारी और सुंदर जगह है. हर किसी का सपना लद्दाख में घूमने का होता है.

लद्दाख में घूमना तो आसान है लेकिन लद्दाख पहुंचना कठिन है. लद्दाख ट्रेन से जा नहीं सकते. फ्लाइट काफी महंगी होती हैं जो बजट को बिगाड़ती है. लद्दाख जाने के लिए सबसे अच्छा साधन फ्लाइट माना जाता है लेकिन गर्मियों में यहां जाने का एक और रास्ता है.

गर्मियों में हर साल कुछ महीने के लिए दिल्ली से भारत के सबसे ऊंचे शहर लेह के लिए बस चलती है. दिल्ली से लद्दाख की राजधानी लेह के लिए हिमाचल ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HRTC) बस चलाता है. ये बस यात्रा दुनिया की सबसे खूबसूरत और रोमांचक यात्रा मानी जाती है. आइए दिल्ली से लद्दाख जाने वाली इस बस यात्रा के बारे में जानिए.

Delhi to Leh
2/6

दिल्ली से लेह बस
दिल्ली से लद्दाख के लिए हर साल कुछ महीन के लिए HRTC की बस चलती है. दिल्ली से लेह की दूरी लगभग 1 हजार किमी. है. इस सफर को पूरा करने में बस को लगभग 32 घंटे लगते हैं. इस साल दिल्ली से लेह बस सर्विस 11 जून से शुरू हो गई है. ये बस रोजाना दिल्ली से लेह के लिए चलेगी. इसी तरह लेह से एक बस दिल्ली के लिए चलेगी.

Delhi Leh Timing
3/6

रूट और टाइमिंग
दिल्ली से लेह के बीच चलने वाली ये बस कई राज्यों से होकर गुजरती है. 32 घंटे की इस बस यात्रा में कई शहर और खूबसूरत जगहें देखने को मिलती है. इस बस यात्रा में अंबाला, चंडीगढ़, कीरतपुर, सुंदरनगर, मंडी, कुल्लू, मनाली और केलांग जैसी जगहें पड़ती हैं. ये बस ISBT आनंद विहार से हर रोज दोपहर 12.10 बजे शुरू होती है. शाम को 5.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है. रात में 2 बजे बस मनाली पहुंचाती है. इस बस से आप सुबह 4.30 बजे केलांग पहुंचते हैं.

केलांग से लेह पहुंचने में काफी टाइम लगता है. पूरा रास्ता एकदम पहाड़ी हैं. इस रूट पर दुनिया के सबसे ऊंचे पास भी पड़ते हैं. कठिन रास्ता होने की वजह से लेह पहुंचने में टाइम लगता है. केलांग से 4.30 बजे निकली बस लेह रात को 8 बजे पहुंचाती. इस तरह से 32 घंटे में दिल्ली से लेह पहुंच जाएंगे. ये बस पहले एक रात केलांग में रुकती थी. अगली सुबह फिर लेह के लिए निकलती थी लेकिन अब ये बस सीधे लेह में ही जाकर रूकती है.

इसी तरह लेह से दिल्ली के लिए भी हर रोज बस चलती है. ये बस सुबह 4 बजे लेह से चलती है. शाम 6 बजे केलांग पहुंचती है. कुछ घंटों के बाद रात 8.30 बजे मनाली पहुंचेगी. सुबह 3.40 बजे चंडीगढ़ पहुंचने का टाइम है. लेह से चली ये बस दिल्ली सुबह 8.30 बजे पहुंचा देती है.

Delhi Leh Bus Fare
4/6

किराया और बुकिंग
दिल्ली से लेह की दूरी लगभग 1000 किमी. है. ये बस यात्रा काफी रोमांचक मानी जाती है लेकिन पैसों के मामले में काफी सस्ती है. कुछ लोग तो इस रूट से यात्रा करने के लिए खास इस बस से लद्दाख जाते हैं. HRTC की इस बस से दिल्ली से लद्दाख का किराया सिर्फ 1850 रुपए है. इस बस की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से होती है. ऑनलाइन टिकट के लिए www.hrtchp.com वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते है. HRTC के एप से भी इसकी बुकिंग कर सकते हैं. बस स्टेशन पर टिकट काउंटर से भी इस बस यात्रा का टिकट ले सकते हैं.

Delhi to Leh Tourist Spots
5/6

क्या-क्या देखें?
दिल्ली से लेह की यात्रा में कई सारे टूरिस्ट स्पॉट देखने को मिलते हैं. इस यात्रा का सबसे खास आकर्षण रास्ते में पड़ने वाले पास होते हैं. दिल्ली से लेह के रास्ते में 5 ऊंचे पास पड़ते हैं. कई बार ये पास बर्फ से ढंके होते हैं. तब तो इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती है. मनाली से आगे बढ़ने पर रोहतांग पास मिलती है. हालांकि, अटल टनल बनने के बाद इस बस यात्रा में ये पास देखने को नहीं मिलता है.

केलांग से आगे बढ़ने पर बारालाचा ला मिलता है. इस रूट पर ये दूसरा सबसे ऊंचा पास है. बारालाचा पास समुद्र तल से 5,030 मीटर की ऊंचाई पर है. इसके बाद नकीला पास मिलेगा. इसकी ऊंचाई 4,739 मीटर है. नकीला पास के आगे लाचुंग ला है. लाचुंग ला पास 5,065 मीटर की ऊंचाई पर है. आखिर में तांगलांग ला पास मिलेगा. ये पास 5,328 मीटर की ऊंचाई पर है. कुछ पास पर HRTC की ये बस रूकती भी है. रास्ते में कई जगह पर बर्फ से ढंके सुंदर पहाड़ भी देखने को मिलते हैं.

Delhi to Leh
6/6

दिल्ली से लेह की ये बस साल के कुछ महीने ही चलती है. कई बार मौसम की वजह से इस बस सेवा को बीच में रोकनी भी पड़ती है. बस का आइडियल समय 32 घंटे का है लेकिन कई बार मौसम इस समय को बढ़ा देता है. कई बार तो इस बस को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए 40-50 घंटे में भी लगे हैं. ये यात्रा कठिन और लंबी जरूर है लेकिन जब आप इस सफर को पूरा कर लेंगे तो अचीवमेंट जैसा फील करेंगे.