Advertisement

मनोरंजन

ब्लैक गाउन में ऐश्वर्या राय बच्चन ने लूटी विदेशी महफिल, देखें Cannes Film Festival में उनका दमदार लुक

अपूर्वा राय
  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2022,
  • Updated 7:53 AM IST
1/5

Cannes Film Festival की जब भी बात हो, तो सबसे पहले दिमाग में ऐश्वर्या राय बच्चन की रेड कारपेट अपीयरेंस की तस्वीरें आती हैं. सालों से ऐश्वर्या इस फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं. फैंस को उनके लुक का इतंजार रहता है और यह इतंजार खत्म हो गया है. (फोटो- इंस्टाग्राम)
 

2/5

ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर ब्लैक गाउन में नजर आईं. इस ब्लैक अवतार में ऐश्वर्या ने विदेशी महफिल लूट ली. इस बार का ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक पहले से काफी अलग था.

3/5

कान फिल्म फेस्टिवल 2022 में ऐश्वर्या राय बच्चन एक शैंपू ब्रैंड की मैनेजर ईवा लॉन्गोरिया संग स्पॉट हुईं. इस दौरान उन्होंने पिंक सूट पहना हुआ था.

4/5

ऐश्वर्या ने अपनी ये तस्वीरें अपने इंस्टग्राम हैंडल पर साझा की हैं. खुले बाल, न्यूड मेकअप और पिंक हाई हील्स में ऐश्वर्या राय बच्चन बेहद ही खूबसूरत नजर आईं. पिंक पैंट सूट के साथ मैचिंग लॉन्ग बेल्ट में नजर आईं. 

5/5

ऐश्वर्या राय की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. हर कोई उनका लुक देख दीवाना हो रहा है. रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन का मुस्कुराना काफी चर्चा में रहा. फैंस को ऐश्वर्या राय बच्चन का यह लुक बेहद पसंद आ रहा है. लोग कमेंटक र उनकी तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement