मनोरंजन

न सिंदूर-बिंदी, न मंगलसूत्र और न ही चूड़ा, फिर भी रिसेप्शन में राजकुमारी लगीं अंशुला कपूर, सिंदूरी रंग के बनारसी ब्रोकेड को खूबसूरती से किया कैरी

gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 08 जुलाई 2026,
  • Updated 9:45 AM IST
1/6

अंशुला कपूर ने अपनी कॉकटेल पार्टी के लिए ऐसा लुक चुना, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. शादी के बाद अंशुला की रिसेप्शन पार्टी रखी गई जिसमें परिवार के लोगों के अलावा तमाम करीबी फिल्मी सितारे भी शामिल हुए. इस मौके की कई झलकियां सामने आई हैं जिनमें नई दुल्हन अंशुला कुछ अलग अंदाज में दिखीं. अंशुला के माथे पर न सिंदूर दिखा, न हाथों में चूड़ा और न ही मंगलसूत्र, इन सबके बावजूद नई दुल्हन के रूप में वो खूब जंचीं.

2/6

कॉकटेल लुक के लिए अंशुला ने डिजाइनर अमित अग्रवाल का डिजाइन किया हुआ खास आउटफिट पहना. इसकी शुरुआत एक पारंपरिक बनारसी ब्रोकेड साड़ी से हुई, लेकिन इसे पूरी तरह नए अंदाज में तैयार किया गया. डिजाइनर ने साड़ी को डीकंस्ट्रक्ट करके कॉर्सेट स्टाइल सिल्हूट में बदला. साड़ी के पल्लू को भी मॉडर्न कॉउचर स्टेटमेंट का रूप दिया गया.

3/6

अंशुला ने अपने पोस्ट में लिखा कि जब वह और उनके पति रोहन ठक्कर इस आउटफिट पर बात कर रहे थे, तब उनके मन में एक ही बात बार-बार आ रही थी. वह चाहती थीं कि उनका पहनावा उनके व्यक्तित्व को दर्शाएं. उनके मुताबिक यह आउटफिट दिखाता है कि वह अपनी जड़ों और परंपराओं को संभालकर रखते हुए नई जिंदगी और नए रिश्तों को पूरे दिल से अपनाना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पूरी शादी इसी सोच पर आधारित रही, जहां हर रस्म और हर आउटफिट में परिवार, संस्कृति और अपनी पहचान को सम्मान दिया गया.

4/6

अंशुला ने शादी के हर फंक्शन में अलग-अलग भारतीय हस्तशिल्प और टेक्सटाइल परंपराओं को अपने कपड़ों के जरिए सम्मान दिया. शादी के दिन उन्होंने अपने दिवंगत मां का दुपट्टा अपने ब्राइडल लुक में शामिल किया था, जो उनके लिए भावनात्मक रूप से बेहद खास था.

5/6

अपने कॉकटेल लुक को पूरा करने के लिए अंशुला ने एमराल्ड, पर्ल और पोल्की जड़ाऊ नेकपीस के साथ मैचिंग ईयररिंग्स पहने. लाल रंग के आउटफिट के साथ इन जूलरी पीस का कॉम्बिनेशन काफी सुंदर लगा. उन्होंने बालों को स्लीक बन में बांधा और हल्का, नैचुरल मेकअप रखा, जिससे पूरा लुक बेहद एलिगेंट नजर आया. वहीं उनके पति रोहन ठक्कर ने मिडनाइट नेवी ब्लू रंग की एम्ब्रॉयडर्ड बंधगला, मैचिंग ट्राउजर और ब्लैक शूज पहने.

6/6

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने 6 जुलाई को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. शादी के बाद से ही उनके हर फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अंशुला की शादी में जान्हवी कपूर, खुशी और शनाया कपूर ने भी खूब महफिल सजाई. तीनों बहनों ने अंशुला की शादी को काफी इंजॉय किया.

लेटेस्ट फोटो