Advertisement

मनोरंजन

Shamita Shetty Birthday: ब्लॉकबस्टर मूवी से डेब्‍यू करने वाली शमिता शेट्टी आज भी हैं सिंगल, इन एक्टर्स संग जुड़ चुका है नाम

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2023,
  • Updated 8:01 PM IST
1/5

बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी का जन्म 2 जनवरी 1979 मुंबई में हुआ था. शमिता बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन हैं. शमिता ने फैशन डिजाइनिंग की भी पढ़ाई की है. शमिता जब मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के यहां इंर्टनशिप कर रही थीं तभी मनीष ने उन्हें एक्टिंग में डेब्यू करने की सलाह दी थी. 

2/5

शमिता शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स की फिल्म मोहब्बतें से की थीं. वहीं इसी साल उनका गाना 'शरारा शरारा' आया. इस गाने से शमिता रातों-रातों स्टार बन गईं. एक्टिंग डेब्यू के बाद उन्होंने कई फिल्मों में आइटम नंबर्स भी किए, जो काफी लोकप्रिय भी हुए.

3/5

मोहब्बतें फिल्म के लिए उन्हें स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर - फीमेल का IIFA अवार्ड मिला, लेकिन उनका करियर बॉलीवुड में बिल्कुल नहीं चला. फरेब और जहर उनकी हिट्स मूवी में से एक है.

4/5

शमिता ने अपने टीवी करियर की शुरुआत कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस से की थी. बिग बॉस सीजन- 3 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं. फिल्मों और टीवी के साथ शमिता ने इंटीरियर डिजाइनिंग में अपना नाम कमाया. उन्होंने मुंबई में रॉयल्टी नाम का क्लब डिजाइन किया है.

5/5

शमिता सिंगल हैं, लेकिन उनका नाम हरमन बावेजा, उदय चोपड़ा और आफताब शिवदासानी सहित कुछ अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है. शमिता शेट्टी ‘बिग बॉस ओटीटी’ के बाद राकेश बापट को डेट कर रही थीं. दोनों शो के दौरान मिले थे, लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement