मनोरंजन

Happy Birthday Katrina Kaif: भारत घूमने आई थीं, खूबसूरती की बदौलत मिल गई फिल्म, कटरीना के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़े किस्से

अपूर्वा राय
  • नई दिल्ली ,
  • 16 जुलाई 2026,
  • Updated 9:59 AM IST
1/10

कटरीना कैफ आज अपना 43 जन्मदिन मना रही हैं. अपनी खूबसूरती, दमदार डांस और कई सुपरहिट फिल्मों के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है. हालांकि, उनकी सफलता का सफर आसान नहीं रहा. कटरीना ने महज 14 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी. वह उस समय हवाई में थीं, जब एक मॉडलिंग एजेंट ने उन्हें देखा और ज्वेलरी ब्रांड के लिए पहला प्रोजेक्ट ऑफर किया. इसके बाद उन्होंने लंदन में मॉडलिंग जारी रखी.

2/10

रैंप पर देखकर मिला बॉलीवुड का पहला मौका
लंदन में मॉडलिंग के दौरान फिल्ममेकर कैजाद गुस्ताद की नजर कटरीना पर पड़ी. उस समय वह अपनी फिल्म 'बूम' के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहे थे. उन्होंने कटरीना को फिल्म का ऑफर दिया. उस वक्त कटरीना सिर्फ 18 साल की थीं. 

3/10

साल 2003 में रिलीज हुई 'बूम' उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म बनी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. बोल्ड कंटेंट और विवादित कहानी की वजह से इसे लंबे समय तक B-ग्रेड फिल्मों जैसी पहचान मिली.

4/10

फ्लॉप डेब्यू के बाद नहीं मानी हार
पहली फिल्म असफल होने के बावजूद कटरीना ने हार नहीं मानी. शुरुआती दिनों में उन्होंने फोटोग्राफर अतुल कसबेकर के साथ काम किया और फेविकोल, लैक्मे जैसे बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में नजर आईं. धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे. इसके बाद 'मैंने प्यार क्यों किया', 'नमस्ते लंदन', 'पार्टनर' और 'सिंह इज किंग' जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों की कतार में ला खड़ा किया. बाद में 'राजनीति', 'टाइगर जिंदा है', 'वेलकम' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को भी काफी सराहा गया.

5/10

बॉलीवुड से पहले साउथ फिल्मों में भी किया काम
कम ही लोग जानते हैं कि कटरीना ने हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ सिनेमा में भी काम किया है. उन्होंने तेलुगु फिल्मों 'मल्लीस्वरी' और 'अल्लारी पिडुगु' में अभिनय किया. इसके अलावा मलयालम फिल्म 'बलराम वर्सेस तारादास' में भी नजर आईं.

6/10

डांस नंबरों ने बनाया सुपरस्टार
कटरीना सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि शानदार डांस के लिए भी जानी जाती हैं. उनके कई गाने आज भी पार्टी और स्टेज शो की पहली पसंद हैं. 'शीला की जवानी', 'चिकनी चमेली', 'इश्क डांस', 'मलंग' और 'काला चश्मा' जैसे गानों ने उन्हें बॉलीवुड की बेहतरीन डांसरों में शामिल कर दिया. उनके डांस स्टेप्स और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है.

7/10

पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस, जिस पर बनी बार्बी डॉल
कटरीना कैफ के नाम एक खास उपलब्धि भी दर्ज है. वह पहली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जिनके लुक से प्रेरित होकर बार्बी डॉल बनाई गई. यह सम्मान उन्हें दुनिया भर में मिली लोकप्रियता और फैशन आइकन की पहचान के कारण मिला. उनके स्टाइल और पर्सनैलिटी की वजह से वह लंबे समय से कई बड़े ब्रांड्स की पसंदीदा चेहरा भी रही हैं.

8/10

फिल्मों के अलावा कटरीना सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं. वह रिलीफ प्रोजेक्ट्स इंडिया नाम की संस्था से जुड़ी हैं, जिसकी स्थापना उनकी मां सुजैन टरकोट ने की है. यह संस्था बेसहारा बच्चियों के बचाव और उनके पालन-पोषण के लिए काम करती है. 

9/10

हॉन्गकॉन्ग में जन्मीं कटरीना का असली नाम कटरीना टरकोट था. बचपन में उनके माता-पिता का तलाक हो गया था, लेकिन उन्होंने अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर बॉलीवुड में वह मुकाम हासिल किया, जहां आज उनका नाम इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में लिया जाता है.

10/10

हॉन्गकॉन्ग में जन्मीं कटरीना का असली नाम कटरीना टरकोट था. बचपन में उनके माता-पिता का तलाक हो गया था, लेकिन उन्होंने अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर बॉलीवुड में वह मुकाम हासिल किया, जहां आज उनका नाम इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में लिया जाता है.

लेटेस्ट फोटो