मनोरंजन

Urfi Javed visits kamakhya Temple: विश्वास सबसे बड़ा है... माथे पर तिलक, नाक पर सिंदूर और सिर पर चुनरी, मां कामाख्या के दर पर पहुंची एक्ट्रेस उर्फी जावेद

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • Updated 9:16 PM IST
1/5

जहां लोग अपने-अपने धर्म को ऊंचा बताने में लगे हैं वहीं उर्फी कुछ ऐसा कर जाती हैं, जो सब का दिल जीत लेता है. इस बार वह भगवती के दर्शन के लिए मां कामरु कामाख्या के दरबार में पहुंच गई हैं और वहां तस्वीरें भी खिचवाईं. 

2/5

वह अकसर हिन्दू धर्म से प्रभावित नजर आती हैं, जिसके कारण वह ट्रोल भी होती हैं. हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर उनके धर्म परिवर्तन को लेकर कई तरह के दावे किए गए थे. 
 

3/5

उर्फी ने इन अफवाहों पर चुप्पी नहीं साधी. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वायरल वीडियो शेयर करते हुए साफ कहा कि धर्म परिवर्तन की बातें पूरी तरह झूठी हैं. साथ ही फर्जी खबरें फैलाने वालों को उन्होंने कड़ी फटकार भी लगाई.
 

4/5

फिलहाल मां कामाख्या के दरबार से सामने आईं उनकी तस्वीरें लोगों का दिल जीत रही हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस उनके ट्रेडिशनल लुक, सादगी और आस्था की जमकर तारीफ कर रहे हैं. 
 

5/5

उनकी यह धार्मिक यात्रा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी उर्फी कई हिंदू धार्मिक स्थलों पर दर्शन करती नजर आ चुकी हैं. इतना ही नहीं, वह सिख धर्म के पवित्र स्थल गोल्डन टेंपल भी जा चुकी हैं. वह अकसर अपनी धार्मिक यात्राओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.

लेटेस्ट फोटो