मनोरंजन

कितनी है यूट्यूबर समय रैना का नेट वर्थ? बड़े स्टार्स को देते हैं टक्कर, आलीशान घर-गाड़ियों के हैं मालिक

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • Updated 6:35 PM IST
1/5

मशहूर यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनके लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो ‘स्टिल अलाइव’ ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस वीडियो में उन्होंने अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर खुलकर बात की और अपना दर्द भी जाहिर किया. वीडियो में भावुक होते हुए वो रो भी पड़े, जिससे फैंस के बीच उनकी चर्चा और बढ़ गई है.

2/5

बीते कुछ सालों में समय रैना की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी है. वो अपने यूट्यूब वीडियोज, शोज, स्टैंडअप कॉमेडी, इंटरनेशनल टूर और लाइव परफॉर्मेंस से अच्छी कमाई करते हैं. इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, स्पॉन्सरशिप और डिजिटल कैंपेन भी उनकी इनकम का बड़ा हिस्सा हैं.

3/5

रिपोर्ट्स के मुताबिक, समय रैना की नेटवर्थ करीब 150 से 215 करोड़ रुपए के बीच है. वो मुंबई में एक आलीशान घर में रहते हैं, जिसे उन्होंने मॉडर्न और मिनिमल स्टाइल में डिजाइन किया है. घर में उन्होंने काम और रिलैक्सेशन के लिए खास स्पेस तैयार किया है.

4/5

समय को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है. उनके पास टोयोटा वेलफायर जैसी महंगी कार है, जिसकी कीमत करीब 1.22 करोड़ रुपए बताई जाती है. वो दुनियाभर में ट्रैवल करते हैं और एक लैविश लाइफ जीते हैं.

5/5

कई विवादों में फंसने के बावजूद समय रैना आज भारत के सबसे लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स में से एक हैं. कॉमेडी, गेमिंग और स्ट्रीमिंग को एक साथ पेश करने की उनकी कला ने उन्हें एक बड़ा ब्रांड बना दिया है. करोड़ों की कमाई के बावजूद वो सादगी से जीवन जीने में विश्वास रखते हैं.

लेटेस्ट फोटो