Advertisement

शुरू हुई The Archies की शूटिंग, प्रोड्यूसर रीमा कागती ने शेयर की पोस्ट, फरहान अख्तर ने दी बधाई

इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं और बताया जा रहा है कि यह सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा का पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट है.

Suhana, Agastya and Khushi (Photo: Instagram)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 18 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST
  • शुरू हुई आर्चीज की शूटिंग
  • रीमा कागती ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा का डेब्यू प्रोजेक्ट काफी समय से चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये तीनों जोया अख्तर की आने वाली फिल्म 'द आर्चीज' से अपने फिल्मी करियर का आगाज करेंगे, जो पॉपुलर कॉमिक स्ट्रिप पर आधारित है. बहुत से फैंस बड़े पर्दे पर सुहाना, खुशी और अगस्त्य को देखने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं. 

शुरू हो चुकी है शूटिंग

अब लग रहा है कि फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. खबर है कि आर्चीज का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और इसका संकेत निर्माता रीमा कागती ने सोशल मीडिया पर दिया. रीमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर द आर्चीज के पहले शॉट की जानकारी के साथ क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर साझा की है.  

गौरतलब है कि फिल्म को रीमा और जोया एक साथ प्रोड्यूस करेंगे. फरहान अख्तर ने कुछ ही देर बाद पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोबारा शेयर करते हुए टीम को शुभकामनाएं दीं. इस बीच, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगस्त्य फिल्म में आर्ची एंड्रयूज की भूमिका निभाएंगे, जिसमें खुशी और सुहाना बेट्टी और वेरोनिका की भूमिका निभाएंगे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement