अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को हर कोई जानता है. वो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी बेटी भी है. जिसकी नाम टिफनी ट्रंप है. ट्रिफनी ट्रंप भारत आने वाली हैं. इस दौरान वो आगरा जाएंगी और ताजमहल का दीदार करेंगी.
डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप निजी दौरे पर भारत आ रही हैं. टिफनी आगरा में समय बिताएंगे और ताजमहल का भ्रमण करेंगी.
टिफनी ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 5 संतानों में से एक हैं. टिफनी ट्रंप और उनकी दूसरी पत्नी मार्ला मैपल्स की बेटी हैं.
डोनाल्ड ट्रंप और मार्ला मैपल्स का रिश्ता 6 साल तक चला था. दोनों की शादी साल 1993 में हुई थी. लेकिन साल 1999 में तलाक हो गया.
टिफनी ट्रंप का जन्म साल 1993 में हुआ था. उनका जन्म फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में हुआ था. वो ट्रंप की चौथी संतान हैं.
टिफनी ट्रंप का नाम टिफनी एंड कंपनी के नाम पर रखा गया था, क्योंकि ट्रंप ने साल 1980 में ट्रंप टॉवर बनाने के दौरान कंपनी के फ्लैगशिप स्टोर के ऊपर हवाई अधिकार खरीदे थे.
टिफनी ट्रंप सियासत से दूर ही रहती हैं. टिफनी का फैशन और ग्लैमर से करीबी नाता है. टिफनी मॉडल के साथ सिंगर भी हैं.
टिफनी ट्रंप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर वो अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं.
टिफनी की स्कूलिंग कैलिफोर्निया के व्यूपॉइंट स्कूल से साल 2012 में पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में दाखिला लिया. उन्होंने साल 2016 में समाजशास्त्र में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की.
टिफनी ट्रंप की शादी माइकल बूलोस से हुई है. माइकल एक लेबनानी-अमेरिकी व्यवसायी हैं. दोनों की मुलाकात ग्रीस में हुई थी.