Advertisement

मनोरंजन

Box Office Collection Day 3: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 3 दिन में इतनी पहुंची कमाई; सनी देओल की 'बंटवारा 1947' 36 करोड़ पर सिमटी

gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 17 अगस्त 2026,
  • Updated 11:15 AM IST
1/6

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है. 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही मजबूत पकड़ बना ली है. फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को भारत में करीब 26.25 करोड़ नेट की कमाई की. इसके साथ ही तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 81.75 करोड़ नेट पहुंच गया है. खास बात यह है कि 'आवारापन 2' की टक्कर इसी दिन रिलीज हुई सनी देओल की 'बटवारा 1947' से है. क्लैश के बावजूद इमरान हाशमी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़त बना ली है.

2/6

पहले दिन 22 करोड़, दूसरे दिन 53% उछाल
आवारापन 2 ने पहले दिन करीब ₹22 करोड़ नेट से शुरुआत की थी. फिल्म को दूसरे दिन स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फायदा मिला. शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 33.75 करोड़ नेट पहुंच गई. दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में पहले दिन के मुकाबले करीब 53.4% का उछाल आया. शनिवार को फिल्म ने 10,496 शोज के साथ करीब 55% की पीक ऑक्यूपेंसी दर्ज की. छुट्टी के दिन बड़ी संख्या में दर्शकों के सिनेमाघरों तक पहुंचने से फिल्म को अच्छा फायदा मिला.

3/6

रविवार को कमाई में गिरावट, फिर भी पकड़ मजबूत
रविवार को फिल्म की कमाई शनिवार के मुकाबले कम रही. तीसरे दिन अवारापन 2 ने करीब 26.25 करोड़ नेट का कारोबार किया. यह शनिवार के 33.75 करोड़ के मुकाबले लगभग 23% कम है. हालांकि, रविवार की कमाई में आई गिरावट के बावजूद फिल्म ने अपना ओपनिंग वीकेंड मजबूत बनाया. तीन दिनों में करीब 81.75 करोड़ का नेट कलेक्शन फिल्म के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है.
 

4/6

बटवारा 1947 की कितनी हुई कमाई
14 अगस्त को 'आवारापन 2' के साथ सनी देओल की बटवारा 1947 भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई. दोनों फिल्मों की रिलीज एक ही दिन होने से बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला देखने को मिला. हालांकि शुरुआती तीन दिनों में आवारापन 2 इस क्लैश में आगे निकल गई. उपलब्ध ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार तक वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में आवारापन 2 ने ‘बटवारा 1947’ पर करीब 46.49 करोड़ की बढ़त बना ली थी. तीन दिनों के बाद बटवारा 1947 का भारत में नेट कलेक्शन करीब 26.50 करोड़ बताया गया है. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच कलेक्शन का अंतर काफी बड़ा दिखाई दे रहा है.

5/6

आवारापन 2 की सफलता इमरान हाशमी के लिए भी खास मानी जा रही है. लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता का इंतजार कर रहे एक्टर के लिए यह फिल्म कमबैक की तरह देखी जा रही है. फिल्म का बजट करीब 45 करोड़ बताया गया है. शुरुआती तीन दिनों में ही 81.75 करोड़ नेट की कमाई ने फिल्म को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. शुरुआती प्रदर्शन के आधार पर इसे 2026 की सफल बॉलीवुड फिल्मों में शामिल किया जा रहा है.
 

6/6

2007 की फिल्म का सीक्वल है आवारापन 2
आवारापन 2 का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और फिल्म के निर्माता विशेष भट्ट हैं. फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं. दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की स्टारकास्ट में पूरन गाब्बी, अनिरुद्ध रावल, सुरेंद्र विक्की, विजयं​त कोहली और अतुल कुमार भी शामिल हैं. गौरतलब है कि आवारापन का पहला पार्ट 2007 में रिलीज हुआ था.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement