Advertisement

मनोरंजन

OTT पर इस हफ्ते होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, रोमांस से एक्शन तक बड़ी फिल्में-सीरीज रिलीज, जानें क्या देखें

gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 14 अगस्त 2026,
  • Updated 11:14 AM IST
1/5

वीकेंड आते ही अगर थिएटर जाने का मूड नहीं है तो OTT पर मनोरंजन का पूरा इंतजाम है. अगस्त के दूसरे हफ्ते में रोमांस, एक्शन, पॉलिटिकल ड्रामा और थ्रिलर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा.

2/5

कॉकटेल 2
कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे. कहानी दीया और कुणाल के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों की जिंदगी में तब हलचल मचती है, जब उनकी पुरानी दोस्त एली दोबारा लौटती है. शुरुआत में यह मुलाकात सामान्य लगती है, लेकिन धीरे-धीरे दोस्ती, प्यार और गलतफहमियों का ऐसा जाल बनता है कि रिश्ते मुश्किल में पड़ जाते हैं. फिल्म ‘कॉकटेल’ फ्रेंचाइजी की नई कहानी है और इसमें रोमांस के साथ कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलेगा.

3/5

आखिरी सवाल

संजय दत्त स्टारर ‘आखिरी सवाल’ एक पॉलिटिकल ड्रामा है. इसकी कहानी स्कॉलर विक्की हेगड़े से जुड़ी है, जिसकी थीसिस खारिज कर दी जाती है. विक्की अपने मेंटर पर संस्थागत पक्षपात का आरोप लगाता है. मामला इतना बढ़ जाता है कि यह विवाद राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन जाता है. इसी दौरान एक लापता रिसर्चर और मेंटर के पुराने कनेक्शन सामने आने लगते हैं. कहानी आगे बढ़ने के साथ पता चलता है कि यह सिर्फ एक अकादमिक विवाद नहीं है.
 

4/5

भारत भाग्य विधाता
कंगना रनौत स्टारर भारत भाग्य विधाता 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है. कहानी उन अस्पताल कर्मचारियों के अनुभवों को सामने लाती है, जिन्होंने आतंकी हमलों के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों का इलाज जारी रखा. फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, प्रसाद ओक और अमृता नामदेव पाटिल अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन मनोज तपाड़िया ने किया है.

5/5

Reacher Season 4
एलन रिचसन एक बार फिर जैक रीचर के किरदार में लौटे हैं. रीचर का चौथा सीजन ली चाइल्ड के उपन्यास Gone Tomorrow पर आधारित है. कहानी में रीचर फिलाडेल्फिया की एक सबवे ट्रेन में एक परेशान महिला से मिलता है. इसके बाद वह एक ऐसे मामले में फंस जाता है, जो धीरे-धीरे गंभीर होता जाता है. सीजन में कुल 8 एपिसोड हैं. पहले तीन एपिसोड 12 अगस्त को रिलीज हुए, जबकि बाकी एपिसोड हर हफ्ते जारी किए जाएंगे.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement