मनोरंजन

Dhurandhar 2: कौन हैं हितिका बाली? जिसके लिए रणवीर सिंह बन गए 'हमजा'... पहाड़ी सुंदरी के दीवाने हो रहे लोग

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • Updated 10:36 AM IST
1/5

इन दिनों धुरंधर-2 सोशल मीडिया पर छाई हुई है. रिलीज के बाद से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. साथ ही सितारों की एक्टिंग से भी सब फैन बन गए हैं. जहां जसकीरत सिंह रांगी और हमजा की अलग-अलग लड़ाई देखने को मिली. पर यह पूरी कहानी जिसकी वजह से शुरू हुई है, वो है- हरलीन कौर रांगी. हरलीन कौर रांगी का किरदार हितिका बाली ने निभाया है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर हितिका बाली हैं कौन हैं. 

2/5

हितिका बाली शिमला की रहने वाली हैं. इन्होंने जसकीरत की बड़ी बहन हरलीन का किरदार निभाया है. एक्ट्रेस का जन्म 28 नवंबर, 1999 में हुआ है. बतौर मॉडल ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर ऑनर्स की पढ़ाई की है. साथ ही एडवेंचर स्पोर्ट्स में काफी इंटरेस्ट रहता है. 

3/5

हितिका मिस हिमाचल 2023 का ताज अपने सिर सजा चुकी हैं. मिस हिमाचल से पहले वो 'मिस ग्लोबल यूथ' भी रह चुकी हैं. हितिका फिल्मों में पहले ही डेब्यू कर चुकी हैं. उनकी पहली पंजाबी फिल्म का नाम Madhaniyan है. हितिका बाली म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं.

4/5

एक्ट्रेस को फिलहाल इंस्टाग्राम पर ज्यादा लोग फॉलो नहीं करते, लेकिन अब सॉलिड रिस्पॉन्स मिल रहा है. रियल लाइफ में वो काफी ग्लैमरस हैं.अपने स्टाइल से सबकी तारीफें बटोरती हैं.

5/5

बता दें कि, धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) की सफलता आसमान छू रही है. फिल्म ने मात्र 5 दिनों के अंदर ही कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को इतिहास रचते हुए भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा मंडे कलेक्शन दर्ज किया है.

लेटेस्ट फोटो