Advertisement

मनोरंजन

Karisma Kapoor Birthday: 15 साल की उम्र में फिल्मों में आईं करिश्मा कपूर, 'राजा हिंदुस्तानी' ने बनाया सुपरस्टार, सगाई टूटी, शादी विवादों में रही

gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 25 जून 2026,
  • Updated 9:58 AM IST
1/7

90 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. करिश्मा का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था. फिल्मी परिवार से आने के बावजूद करिश्मा का बॉलीवुड सफर आसान नहीं रहा. उन्होंने बहुत कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा और अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की.

2/7

करिश्मा ने सिर्फ 15 साल की उम्र में फिल्मों में एंट्री कर ली थी. एक्टिंग के प्रति जुनून के कारण उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी. साल 1991 में उनकी पहली फिल्म Prem Qaidi रिलीज हुई, जिसमें उनके साथ अभिनेता Harish Kumar नजर आए थे.

3/7

फिल्मी करियर की शुरुआत में करिश्मा को उनके लुक्स को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. कई लोगों ने उनके पहनावे और व्यक्तित्व का मजाक उड़ाया. हालांकि उन्होंने इन बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस किया और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में मजबूत जगह बना ली.

4/7

करिश्मा के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साल 1996 में आई फिल्म राजा हिंदुस्तानी बनी. इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान हीरो थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और इसके बाद करिश्मा की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होने लगी.

5/7

'राजा हिंदुस्तानी' अपने चर्चित किसिंग सीन को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही थी. बारिश में फिल्माया गया आमिर और करिश्मा का यह सीन उस दौर में काफी बोल्ड माना गया था. फिल्म में करिश्मा के अभिनय के साथ-साथ उनके मेकओवर की भी खूब चर्चा हुई और उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला.

6/7

पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2002 में करिश्मा की सगाई अभिषेक बच्चन से हुई थी, लेकिन कुछ महीनों बाद यह रिश्ता टूट गया. इसकी वजह आज तक सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आई. इसके बाद 2003 में उन्होंने अपने बचपन के दोस्त संजय कपूर से शादी की.

7/7

हालांकि यह शादी ज्यादा समय तक सुखद नहीं रही. दोनों के रिश्ते में विवाद बढ़े और बाद में तलाक हो गया. करिश्मा ने अपने पूर्व पति पर गंभीर आरोप लगाए थे. पिछले साल संजय कपूर के निधन के बाद एक बार फिर ये रिश्ता चर्चा में आया. करिश्मा के दो बच्चे हैं. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement