Pritam & Pedro
Pritam & Pedro एक एक्शन-कॉमेडी और साइबर क्राइम थ्रिलर है. इसमें अरशद वारसी और वीर हिरानी मुख्य भूमिका में हैं. गोवा की पृष्ठभूमि पर बनी यह सीरीज सस्पेंस, एक्शन और हास्य का शानदार मिश्रण पेश करेगी. यह 3 जुलाई 2026 से Jio Hotstar पर स्ट्रीम होगी.
Muthussi
हॉरर और मिस्ट्री पसंद करने वालों के लिए Muthussi एक दिलचस्प विकल्प हो सकती है. इसमें दिग्गज अभिनेत्री KPAC Leela और अमित चक्कलक्कल नजर आएंगे. यह सीरीज 3 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज होगी.
X-Men '97 Season 2
मार्वल के लोकप्रिय सुपरहीरो फिर लौट रहे हैं. X-Men '97 का दूसरा सीजन 1 जुलाई 2026 से Jio Hotstar पर आएगा. इस बार कहानी तीन अलग-अलग टाइमलाइन में आगे बढ़ेगी और एक्स-मेन समय के अलग-अलग दौर में बिखरे नजर आएंगे.
Isakapatanam
Isakapatanam 1990 के दशक के विशाखापत्तनम पर आधारित तेलुगु एक्शन-क्राइम सीरीज है. इसमें बदला, राजनीति, गैंगवार और सत्ता संघर्ष की कहानी दिखाई जाएगी. यह 2 जुलाई को Amazon Prime Video पर रिलीज होगी.
Mollywood Times
यह सीरीज विनीत माधवन नाम के एक युवा फिल्ममेकर की कहानी है, जो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश करता है. संघर्ष और सपनों से भरी यह कहानी 3 जुलाई से Jio Hotstar पर स्ट्रीम होगी.
Elle
Elle फिल्म Legally Blonde का प्रीक्वल है. इसमें एले वुड्स के स्कूल जीवन और उन अनुभवों को दिखाया जाएगा जिन्होंने उसे आत्मविश्वासी बनाया. यह 1 जुलाई को Amazon Prime Video पर आएगी.
Super Subbu
वहीं Super Subbu में संदीप किशन मुख्य भूमिका में हैं. गांव में सेक्स एजुकेशन ऑफिसर बनने के बाद उसकी जिंदगी कैसे बदलती है, यही इसकी कहानी है. यह 2 जुलाई को Netflix पर स्ट्रीम होगी.