Advertisement

मनोरंजन

OTT Releases Of The Week: इस हफ्ते ये वेब सीरीज ओटीटी पर मचाने जा रही हैं तहलका

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 सितंबर 2022,
  • Updated 6:50 PM IST
1/5

ओटीटी प्लेटफॉर्म मौजूदा समय में लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं. इस हफ्ते ओटीटी के दर्शकों की बल्ले-बल्ले होने वाली है क्योंकि कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सुपरहिट वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं. तो फिर तैयार रहिए, इस वीकेंड ओटीटी पर आपके लिए बहुत कुछ देखने के लिए है.

 

2/5

हश हश

ओटीटी-अमेजन प्राइम वीडियो

अमेजन प्राइम वीडियो पर 22 सितंबर से वेब सीरीज 'हश हश' रिलीज हो रही है. इस सीरीज से जूही चावला और आयशा जुल्‍का ओटीटी की दुनिया में डेब्‍यू कर रही हैं. सीरीज की कहानी उन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी पिक्चर परफेक्ट लाइफ एक घटना के बाद बदल जाती है.

3/5

जामताड़ा 2

ओटीटी-  नेटफ्लिक्स

जामताड़ा के पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद इसका सीजन दो 23 सितंबर से स्ट्रीम होगा. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस सीरीज को Soumendra Padhi ने डायरेक्टर किया है और तृषांत श्रीवास्तव ने लिखा है. इसमें अमित स्याल, सीमा पहवा, रवि चहल और मोनिका पवार जैसे कई कलाकार नजर आएंगे.

4/5

बबली बाउंसर

ओटीटी- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म बबली बाउंसर 23 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. इसमें तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म को 'बबली बाउंसर' को तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

5/5

द कार्दशियन

ओटीटी- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

द कार्दशियन का सीजन 2 भी 22 सितंबर से डिज्नी हॉटस्टार पर देखा जा सकता है. कार्दशियन एक अमेरिकी रियलिटी टेलीविजन सीरीज है जो कार्दशियन-जेनर परिवार के व्यक्तिगत जीवन पर आधारित है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement