Advertisement

मनोरंजन

Sid-Kiara Wedding: जैसलमेर के इस रॉयल होटल में सात फेरे लेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए है बेस्ट प्लेस

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2023,
  • Updated 8:14 PM IST
1/5

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में शादी करेंगे. दोनों की शादी 6 फरवरी को होने जा रही है. उनके प्री वेडिंग फंक्शन 5 फरवरी को होंगे. वेडिंग वेन्यू से लेकर गेस्ट की लिस्ट तक, साल की दूसरी बॉलीवुड शादी और भी ज्यादा भव्य होने की उम्मीद है.

2/5

इस रॉयल वेडिंग का डेस्टिनेशन भी कोई आम नहीं है. स्टार कपल जैसलमेर के रेतीले धोरों के बीच सूर्यगढ़ होटल में 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेगा. जैसलमेर से 16 किलोमीटर दूर सम रोड पर सूर्यगढ़ होटल है. 

3/5

65 एकड़ में फैले होटल का निर्माण खूबसूरत पीले पत्थरों से किया गया है. होटल को जयपुर निवासी एक व्यवसायी ने दिसंबर 2010 में बनाया था. ये डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर है. इस होटल में सभी वीवीआईपी सतर की सुविधाएं हैं.

4/5

सूर्यगढ़ होटल डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर है. सूर्यगढ़ होटल में 84 रूम, 92 बेडरूम, दो बड़े गार्डन, एक आर्टिफिशियल लेक, जिम, बार, इनडोर स्विमिंग पूल, पांच बड़े विला, दो बड़े रेस्टोरा, इंडोर गेम, हॉर्स राइडिंग, मिनी जू ,ऑर्गेनिक गार्डन सहित तमाम लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं.

5/5

होटल में दो बड़े गार्डन लेक साइड पर स्थित है. स्टार कपल की शादी के लिए खूबसूरत होटल की 4 से 7 फरवरी तक की बुकिंग है. जैसलमेर का सूर्यगढ़ होटल पहले भी कई बार चर्चा में रह चुका है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement