खेल

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप का भारत में क्रेज, तस्वीरों में देखिए फुटबॉल की दीवानगी

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • Updated 3:42 PM IST
1/5

फीफा वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक चलेगा. इस दौरान 48 टीमें 104 बार मैदान पर भिड़ेंगी. ये मुकाबले 16 शहरों में 39 दिनों तक होगा. भारत में भी फैंस इन मुकाबलों को देख सकते हैं. भारत में भी फुटबॉल वर्ल्ड कप का क्रेज दिखाई दे रहा है. सड़कों पर पोस्टर लगाए गए हैं. रोनाल्डो और मेसी जैसे खिलाड़ियों की दीवानगी कम नहीं है. कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और कोलकाता जैसी जगहों पर फुटबॉल की दीवानगी साफ दिखाई दे रही है.

2/5

केरल, पश्चिम बंगाल, गोवा, पूर्वोत्तर भारत समेत तमाम जगहों पर फुटबॉल की दीवानगी है. फीफा फुटबॉल को लेकर केरल के कोच्चि में पोस्टर लगाए गए हैं. अलग-अलग क्लबों के फैंस ने नेमार जूनियर, लियोनेल मेसी, मैराडोना जैसे तमात खिलाड़ियों के होर्डिंग लगाए हैं. 

3/5

तिरुवनंतपुरम में भी फीफा वर्ल्ड कप का खुमार देखने को मिल रहा है. स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस शहर के कॉटन हिल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में ब्लास्टर्स फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने कार्यक्रम किया.
 

4/5

भारत में फुटबॉल की दीवानगी वैसे ते पूरे देश में है. लेकिन पश्चिम बंगाल, केरल, गोवा और पूर्वोत्तर के राज्यों में सबसे ज्यादा है. फुटबॉल एक जुनून है. 

5/5

भारत में दुनिया के तमाम बड़े फुटबॉलर्स के फैंस हैं. इसमें अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, ब्राजील के रोनाल्डो जैसे खिलाड़ियों की फैन फॉलोइंग है.