Advertisement

खेल

समस्तीपुर में वैभव सूर्यवंशी के घर सजीं महंगी गाड़ियां, भाई ने की पूजा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जहांगीर आलम
  • समस्तीपुर,
  • 18 सितंबर 2026,
  • Updated 11:07 PM IST
1/5

समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के घर विश्वकर्मा पूजा के मौके पर महंगी गाड़ियों की कतार नजर आई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में फॉर्च्यूनर, कर्व, सिएरा और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियां घर के बाहर खड़ी दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा दो बुलेट, एक यजदी समेत अन्य बाइक भी नजर आ रही हैं.

2/5

वायरल वीडियो में वैभव सूर्यवंशी के बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी एक-एक कर गाड़ियों की पूजा करते दिखाई दे रहे हैं. उज्ज्वल ने विश्वकर्मा पूजा के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया था. वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस के बीच इसकी खूब चर्चा हो रही है.

3/5

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद सुर्खियों में आए वैभव सूर्यवंशी से जुड़ी हर खबर में क्रिकेट प्रेमियों की दिलचस्पी रहती है. वायरल वीडियो पर भी फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इन गाड़ियों को वैभव की मेहनत का फल बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि विश्वकर्मा पूजा के मौके पर क्रिकेटर के बैट की भी पूजा की जानी चाहिए.

4/5

आईपीएल में प्रदर्शन के बाद मिली थी कार
बताया जाता है कि आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी को कर्व कार गिफ्ट में मिली थी. इसके अलावा कुछ अन्य गाड़ियों के भी गिफ्ट में मिलने की बात सामने आई है. हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही सभी गाड़ियों के मालिकाना हक या उन्हें गिफ्ट किए जाने की अलग-अलग पुष्टि सामने नहीं आई है.

5/5

फैंस ने दी वैभव को बधाई
विश्वकर्मा पूजा के वीडियो पर क्रिकेट फैंस वैभव सूर्यवंशी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके संघर्ष और क्रिकेट में मिली सफलता का जिक्र करते हुए इसे मेहनत का नतीजा बताया है.

Advertisement
Advertisement