खेल

वैभव सूर्यवंशी संग कौन है ये मिस्ट्री गर्ल? सेल्फी वायरल

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • Updated 8:03 PM IST
1/10

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. इस बार वो एक तस्वीर की वजह से चर्चा में हैं. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें सूर्यवंशी के साथ कोमल शर्मा सेल्फी ले रही हैं.

2/10

इस सेल्फी को कोमल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस सेल्फी में कोमल शर्मा और वैभव सूर्यवंशी नजर आ रहे हैं.

3/10

कोमल शर्मा ने एक और तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस तस्वीर में कोमल शर्मा, वैभव सूर्यवंशी के अलावा उनके पति लोविश ओबरॉय भी हैं.

4/10

कोमल शर्मा ने ये तस्वीरें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद पोस्ट की हैं. उनकी ये तस्वीरें दूसरे खिलाड़ियों के साथ भी हैं.

5/10

कोमल शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की सेल्फी को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं. 

6/10

कोमल शर्मा की इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर क्रिकेटर और उनके भाई अभिषेक शर्मा ने भी कमेंट किया है. 

7/10

एक तस्वीर में कोमल शर्मा के साथ टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर भी नजर आ रहे हैं. इसमें उनके पति लोविश भी हैं.

8/10

कोमल शर्मा अक्सर अपने भाई अभिषेक शर्मा को मैदान पर सपोर्ट करती है और इसकी तस्वीरें भी वो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं.

9/10

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड दौरे पर ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है.

10/10

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 साल की उम्र में अपनी अलग पहचान बनाई है. वो देश के लिए क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं.