Advertisement

खेल

Happy Birthday M.S Dhoni: क्रिकेटर्स ही नहीं फिल्मी सितारे भी हैं Caption Cool के फैन, कही हैं ये बातें

निशा डागर तंवर
  • नई दिल्ली ,
  • 07 जुलाई 2022,
  • Updated 9:36 AM IST
1/5

एसएस राजामौली धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, जब सीएसके के कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, तो वह भावुक हो गए थे और उनके लिए एक नोट लिखा था. राजामौली ने लिखा कि धोनी ने भारतीय क्रिकेट फैंस के डर को खुशी से बदल दिया. (Photo: Instagram)

2/5

किंग्स इलेवन पंजाब की मालिक प्रीति जिंटा ने एक बार कहा था कि "एक ऐसा खिलाड़ी है जिसे मैं हमेशा से अपनी टीम में चाहती हूं लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा और वह खिलाड़ी हैं एमएस धोनी." (Photo: Twitter)

3/5

'गिली' नाम से मशहूर पुर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने एक बार कहा था, "मेरे लिए सबसे अच्छी तारीफ है जब कोई कहता है कि वे मुझे खेलता देखने के लिए पैसे देंगे और मैं कह सकता हुं कि मैं एमएस धोनी को खेलता देखने के लिए पैसे दे सकता हुं. धोनी दूसरे गिलक्रिस्ट नहीं है, वह पहले एमएस धोनी हैं." (Photo: Instagram)

4/5

पाकिस्तान के फेमस बॉलर शोएब अख्तर ने कई मौकों पर धोनी की तारीफ की है. उन्होंने एक बार कहा था कि धोनी को डर का मतलब ही नहीं पता है. भारतीय टीम के पास धोनी का होना बहुत बड़ा फैक्टर है. (Photo: Twitter)

5/5

स्टीव वॉ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं और धोनी के फैन भी हैं. उन्होंने एक बार धोनी की तारीफ में कहा था, "अगर मुझे एक टीम का चयन करना है, तो सचिन सलामी बल्लेबाज होंगे और धोनी कप्तान होंगे." (Photo: Wikimedia Commons)

Advertisement
Advertisement