Advertisement

खेल

WPL 2026 Auction: इन 6 खूबसूरत क्रिकेटर्स की भी लगाई गई बोली, जानें किस टीम में किसको मिला मौका?

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 नवंबर 2025,
  • Updated 8:14 PM IST
1/7

महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए मेगा नीलामी नई दिल्ली में हुई. सभी 5 फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों की बोली लगाई. इस बार कई देशी और विदेशी खिलाड़ियों को बोली लगाई गई. इसमें भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा से लेकर इंग्लैंड की ऑलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन तक शामिल हैं. चलिए आपको 6 खूबसूरत प्लेयर्स के बारे में बताते हैं, जिनको इस बार ऑक्शन में खरीदा गया.

2/7

लॉरेन बेल (Lauren Bell)-
इंग्लैंड की स्टार तेज गेंदबाज लॉरेन बेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा है. आरसीबी ने लॉरेन को 90 लाख रुपए में खरीदा है. बेल का बेस प्राइस 30 लाख रुपए था. लॉरेन बेल दुनिया की खूबसूरत क्रिकेटर्स में शुमार हैं.

3/7

मेग लैनिंग (Meg Lanning)-
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान मेग लैनिंग दुनिया की खूबसूरत खिलाड़ियों में शामिल हैं. मेग लैनिंग को यूपी वारियर्स ने 1.9 करोड़ रुपए में खरीदा. मेग लैनिंग की बेस प्राइस 50 लाख रुपए था. लैनिंग बिग बैश लीग और द हंड्रेड में खेल चुकी हैं.

4/7

फीबी लिचफील्ड (Phoebe Litchfield)-
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फीबी लिचफील्ड को यूपी वारियर्स ने 1.2 करोड़ में खरीदा है. फीबी लिचफील्ड को पिछले सीजन में गुजरात जायंट्स ने खरीदा था. हालांकि उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था. जिसके बाद टीम ने उनको रिलीज कर दिया था. हालांकि उनकी खूबसूरती की चर्चा होती रहती है.

5/7

सोफी एक्लेस्टोन (Sophie Ecclestone)-
सोफी एक्लेस्टोन इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं. उनको यूपी वारियर्स ने 85 लाख रुपए बरकरार रखा है. उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था. पिछले सीजन में भी वो यूपी वारियर्स के लिए खेली थी.

6/7

लौरा वोलवार्ड (Laura Wolvaardt)-
साउथ अफ्रीका की खूबसूरत खिलाड़ी लौरा वोलवार्ड को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.1 करोड़ रुपए में खरीदा है. लौरा वोलवार्ड साउथ अफ्रीका की महिला टीम की कप्तान हैं.

7/7

निकोला कैरी (Nicola Carey)-
निकोला कैरी ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी है. उनको मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में रखा है. एमआई ने उनको 30 लाख रुपए में खरीदा है. उनकी खूबसूरती के चर्चे अक्सर होते रहते हैं.

Advertisement
Advertisement