Advertisement

मनोरंजन

Best Short Films: ऑफिस के काम से हो गए हैं बोर तो शॉर्ट ब्रेक में देख लें ये 5 फिल्में

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2022,
  • Updated 9:57 PM IST
1/5

ऑफिस का शॉर्ट ब्रेक कभी-कभी आपके मनोरंजन का जरिया भी बन सकता है. वैसे तो ओटीटी पर लंबी-लंबी सीरीज का ढेर सारा कलेक्शन है लेकिन यहां शॉर्ट फिल्मों की भी कमी नहीं है. ये फिल्में उन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर सकती हैं जो शाम की चाय के साथ कुछ अच्छा देखने का शौक रखते हैं.

2/5

चटनी
शॉर्ट फिल्म चटनी में टिस्का चोपड़ा ने उम्रदराज महिला का किरदार निभाया है. फिल्म 'चटनी' की कहानी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बेस्ड है. डिज्नी हॉट स्टार पर आप इस फिल्म को मुफ्त में देख सकते हैं. इसे देखने में सिर्फ कुछ मिनट ही लगेंगे.

3/5

लिपस्टिक
शॉर्ट फिल्म लिपस्टिक दो महिलाओं के इर्द गिर्द घूमती है. इसे भी लोगों का खूब प्यार मिला था. इस फिल्म को भी आप एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में देख सकते हैं. इसका निर्देशन रंजीत ढिल्लों ने किया है. 13 मिनट की यह फिल्म आसानी से टी ब्रेक में देखी जा सकती है.

4/5

जूस
शेफाली शाह की शॉर्ट फिल्म 'जूस' एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है, जहां सभी पुरुष दोस्तों की एकसाथ महफिल जमती है और उन सभी की बीवियां गरमी से परेशान होते हुए भी किचन में खाना बना रही होती है. इसका निर्देशन नीरज घायवान ने किया है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
 

5/5

चायपत्ती

चायपत्ती तीन दोस्तों की कहानी है जो सिर्फ मौज मस्ती के लिए भूतों से संपर्क करने की कोशिश करते हैं. इस फिल्म को आप एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में देख सकते हैं. आईएमडीबी पर इसे 8.8 रेटिंग मिली हुई है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement